Author: Khabar World

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में थोड़ी-थोड़ी देर बाद प्यास लगती है। कई बार प्यास लगने पर पानी नहीं मिलता जो शरीर के लिए खतरनाक है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है। पानी का हमारे जीवन में सबसे अहम रोल है। जीवित रहने के लिए व्यक्ति को पानी चाहिए। पानी के साथ-साथ भोजन की जरूरत भी पड़ती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बिना प्यास लगे पानी पीना और बिना भूख लगे खाना खाना बीमारियों को न्योता देता है। प्यास लगने पर पानी न…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शहर के आजाद चौक में रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड संक्रमण से मौत हो गई। हालाकि उन्हें हाइपरटेंशन और हाई शुगर की भी समस्या थी। जिसके इलाज के लिए रायपुर के निजी हास्पिटल में दाखिल किया गया था। 86 वर्षीय सोनराज गोलछा को सेहत बिगड़ने के बाद रायपुर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां जांच के दौरान उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत कन्हारपुरी में किया गया। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि कोविड…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। खास बात ये है कि आरोपी शिक्षक की कुल 4 बीवियां थीं, और इसी पारिवारिक विवाद को लेकर ये खौफनाक वारदात अंजाम दी गई। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की दूसरी पत्नी से अक्सर विवाद होते रहते थे। बीती रात दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शिक्षक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कुछ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस आज से प्रदेशभर में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव करेगी। 16 से 25 जून तक अलग-अलग जिलों में डीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन स्कूलों में युक्तियुक्तकरण के विरोध में किया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस बीईओ कार्यालय का भी घेराव कर चुकी है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत होगी। प्रदेश के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की भी शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री साय ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे प्रवेश उत्सव में शामिल हों। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों का संचालन सुबह 7 से 11 बजे तक निर्धारित किया है, जबकि हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। जहां वे विभागीय बैठकों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे से 2:00 बजे तक विभागीय बैठक होगी। इसके बाद फिर दोपहर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक पुनः विभागीय बैठक होगी। इसके बाद शाम 5:50 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Read More

KWNS –  भिलाई नगर निगम अंतर्गत सुपेला मुख्य मार्ग में एक जगह दो नाली देख भड़के पूर्व भाजपा पार्षद जय प्रकाश यादव ने बताया कि यह वह नाली जिसमें सुपेला चौक पर गत वर्ष एक युवक की मृत्यु भी हो गई थी, इसके बाद जय प्रकाश यादव ने एक और मुद्दे को लेकर स्थानीय शहर सरकार को जमकर कोसा जिसमें बताया कि कोहका कुरूद में गुणवत्ता हीन सड़क बन रही है, जिसमें डामरीकरण सड़क की सिलकोट होना बाकी है, उससे पहले उखाड़ना शुरू हो गई जिसपर जय प्रकाश यादव ने सड़क की गुणवत्ता का जायजा लेकर आयुक्त भिलाई निगम…

Read More

KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने  राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री के हाथों 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री ने 38 हजार श्रमिकों के खातों में ऑनलाइन अंतरित किए 19.71 करोड़ की सहायता राशि KWNS – रायपुर। “हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा दसवीं और बारहवीं…

Read More

कहा- संगठन की एकता समाज को देगा नई दिशा खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव में रविवार को कसौधन वैश्य समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की।

Read More