खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। खास बात ये है कि आरोपी शिक्षक की कुल 4 बीवियां थीं, और इसी पारिवारिक विवाद को लेकर ये खौफनाक वारदात अंजाम दी गई।
पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की दूसरी पत्नी से अक्सर विवाद होते रहते थे। बीती रात दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद शिक्षक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।
जांच में पता चला है कि आरोपी ने चार शादी कर रखी थी और हर बीवी अलग-अलग जगहों पर रह रही थी। दूसरी पत्नी अक्सर अन्य बीवियों को लेकर विवाद करती थी, जो इस खून की वजह बना।
Trending
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


