खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में एक बार फिर सुरक्षा और जेल प्रशासन के रवैये को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सामने आए एक मामले में महिला प्रकोष्ठ में बंद एक महिला कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला को आठ टांके लगाने पड़े हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला कैदी आशिमा राव जो पिछले करीब छह महीनों से जेल में बंद थी, ने अपने हाथ की कलाई काटने के साथ ही गला काटने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब पांच दिन पहले की है, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। घटना के पीछे जो कारण सामने आ रहे हैं, वे और भी चिंताजनक हैं।
सूत्रों के मुताबिक, महिला कैदी ने एक चिट्ठी के जरिए अपने परिजनों को बताया था कि जेल में “चेकिंग” के नाम पर उसके साथ कथित तौर पर प्रताड़ना की गई। आरोप है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, निजी अंगों को छुआ गया और अन्य कैदियों के सामने उसे अपमानित किया गया। बताया जा रहा है कि यह कृत्य एक महिला अधिकारी द्वारा ही किया गया।
इस कथित अपमान और मानसिक दबाव के चलते महिला ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को परिजनों की भीड़ जेल के बाहर जमा हो गई और मामले को लेकर आक्रोश जताया गया। इसके बाद यह मामला मीडिया तक पहुंचा। जानकारी के अनुसार आशिमा राव एक मारपीट के मामले में पिछले छह महीने से जेल में बंद थी। इस घटना ने एक बार फिर रायपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों के साथ व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।
Trending
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


