कहा- संगठन की एकता समाज को देगा नई दिशा
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव में रविवार को कसौधन वैश्य समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की।


