खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शहर के आजाद चौक में रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड संक्रमण से मौत हो गई। हालाकि उन्हें हाइपरटेंशन और हाई शुगर की भी समस्या थी। जिसके इलाज के लिए रायपुर के निजी हास्पिटल में दाखिल किया गया था। 86 वर्षीय सोनराज गोलछा को सेहत बिगड़ने के बाद रायपुर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां जांच के दौरान उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
रविवार को उनका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत कन्हारपुरी में किया गया। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि कोविड संक्रमण को लेकर जारी प्रोटोकॉल के तहत सोमवार को परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा। उनके संपर्क में जो भी रहा है, उनका भी कोविड टेस्ट किया जाएगा। हालांकि परिवार में किसी अन्य में लक्षण मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि कोविड के इस नए वेरियंट के आने के बाद जिले में यह पहली मौत है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


