Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल
- बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
- सिल्क समग्र-2 योजना से धमतरी के ग्रामीणों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार
- बलौदाबाजार का ‘जल मॉडल’ बना देश के लिए मिसाल: जल संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे पायदान पर जिला
- सुशासन तिहार: फाइलों के चक्कर से मिली मुक्ति, टाकेश्वरी को मिनटों में मिला राशन कार्ड
- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की अभिनव पहल, जवानों के लिए तन-मन रंजन कार्यक्रम
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। धोखाधड़ी का आरोपी पुलिसकर्मियों को अस्पताल से चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपी सुनियोजित तरीके से तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर रायगढ़ पहुंचा हुआ था। जिसे कर्मचारियों द्वारा शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसने मना करते हुए प्रायवेट अस्पताल जाने की बात कही। जहां सुबह-सुबह 4 बजे अपने भतीजा के साथ बाहर निकलकर फरार हो गया है। भागने में उसके भतीजे ने आरोपी का पूरा साथ दिया। पुलिसकर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया गया है। शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरक्षक सोनेलाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रगतिरत एसआईआर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सुन्दर नगर, रायपुरा, डी डी नगर, सरोना आदि विभिन्न स्थानों में किया। महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों, अधिकारियों, बीएलओ से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ड्यूटी पर लगाए गए जोन कार्यालय में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों की कंप्यूटर पर डाटा एंट्री करवा रहे बीएलओ से चर्चा की और एसआईआर कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। मोहारा में शिवनाथ नदी में कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ममता नगर निवासी 45 वर्षीय सरिता पटेल के रुप में हुई है। जो लंबे समय से अपने मायके में रहती थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि मृतिका सरिता पटेल बुधवार रात अपने घर से निकली। रात में ही वह मोहारा पहुंची और शिवनाथ नदी में कूद गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में अंधेरे की वजह से महिला को तलाश नहीं किया जा सका। गुरुवार सुबह गोताखोरों की टीम महिला को तलाशने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाखा दिवस की बधाई दी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग विधेयक को 28 नवंबर 2007 को पारित किया गया था।विधेयक के पास होने के बाद हर साल 28 नवंबर को राजभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस राजभाषा का प्रकाशन 11 जुलाई 2008 को राजपत्र में किया गया था। इस आयोग का कार्य 14 अगस्त 2008 से शुरु हुआ। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के प्रथम सचिव पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे थे। राजभाषा आयोग का उद्देश्य : राजभाषा आयोग के तीन उद्देश्य हैं। पहला – राजभाषा को संविधान की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चार साल के बच्चे को गोद लेकर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर यातना देने लगी। चाइल्ड लाइन केयर ने कोटा पुलिस के सहयोग से कार्यकर्ता के घर में दबिश देकर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया है। पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे को चाइल्ड लाइन केयर के कार्यकर्ता अपने साथ ले गए। कोटा थाना प्रभारी मीना ठाकुर ने बताया कि चाइल्ड लाइन के सुपर वाइजर तोरवा स्थित मिश्रा हास्पिटल के पास रहने वाली स्वेता पति रोहित गुप्ता की शिकायत मिली। इसके अनुसार कोटा पड़ावपारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन लंबे समय बाद शुक्रवार सुबह को रायपुर पहुंच रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा से चुनाव जीतने और फिर से मंत्री बनने के बाद उनका पहली बार रायपुर आगमन हो रहा है। ऐसे में विमानतल पर प्रदेश संगठन ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के साथ प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ ही प्रदेश के कुछ मंत्री भी विमानतल पहुंचेंगे। नितिन नवीन भाजपा के प्रदेश प्रभारी हैं। बिहार चुनाव में वे बांकीपुर विधानसभा से फिर से चुनाव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दोपहर लगभग 12:30 बजे मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य करेंगे। दोपहर लगभग 3 बजे छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 का प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे। जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे।
* विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के लिए ग्लेज़िंग यूनिट स्थापित करने तथा कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के 100 कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री…
कुम्हारों को 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक का वितरण श्री विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के लिए ग्लेज़िंग यूनिट स्थापित करने तथा कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के 100 कुम्हारों…

