खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चार साल के बच्चे को गोद लेकर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर यातना देने लगी। चाइल्ड लाइन केयर ने कोटा पुलिस के सहयोग से कार्यकर्ता के घर में दबिश देकर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया है। पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे को चाइल्ड लाइन केयर के कार्यकर्ता अपने साथ ले गए।
कोटा थाना प्रभारी मीना ठाकुर ने बताया कि चाइल्ड लाइन के सुपर वाइजर तोरवा स्थित मिश्रा हास्पिटल के पास रहने वाली स्वेता पति रोहित गुप्ता की शिकायत मिली। इसके अनुसार कोटा पड़ावपारा में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी मैना पति राजकुमार ने चार साल के बच्चे रोशन को गोद लिया है, वह बच्चे को बंधक बनाकर घर का सारा काम कराती है और उसके साथ मारपीट करती है। गुरूवार को सुपर वाइजर श्रीमती गुप्ता ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोटा जाकर कोटा पुलिस के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमार भैना के घर में दबिश दी। आवाज लगाने के बाद भी महिला दरवाजा नहीं खोल रही थी। पुलिस के द्वारा दबाव बनाने पर उसने दरवाजा खोला, कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ अंदर जाकर कमरे की तलाशी ली तो रोशन रस्सी से बंधा मिला। पूछताछ में रोशन ने बताया, महिला नहीं भेजती है। पुलिस ने श्रीमती गुप्ता की रिपोर्ट पर किशार न्याय बच्चों के देखभाल 2015 की धारा 75 व बीएनएस की धारा 296, 115, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चा रोशन को चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता अपने साथ ले गए हैं।
थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया, आरोपी महिला बता रही है बच्चा रोशन उसकी छोटी बहन सुनीता भैना का बेटा है। उसने दूसरी शादी कर ली है। शादी के पहले 20 नवंबर 2024 को उसने एग्रीमेंट करवाकर रोशन को गोद लिया था। बहन के संबंध में पूछने पर वह कुछ नहीं बता रही है।
Trending
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
- चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया


