खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की रहने वाली टाकेश्वरी साहू के लिए सुशासन तिहार खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया। टाकेश्वरी लंबे समय से अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रही थीं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी बीच जब उन्हें गांव में मुनादी के जरिए पता चला कि सुशासन तिहार 2026 के तहत विशेष शिविर का आयोजन होने वाला है, तो उनकी उम्मीदें एक बार फिर जाग उठीं।
उन्होंने बिना देर किए पंचायत में लगे शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन जमा किया, जहाँ शासन-प्रशासन की सक्रियता का ऐसा नजारा देखने को मिला कि उनका राशन कार्ड तत्काल बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।
हाथ में अपना नया राशन कार्ड पाकर टाकेश्वरी साहू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि जिस काम के लिए वे महीनों से भटक रही थीं, वह सुशासन की पहल से मिनटों में पूरा हो गया। इस त्वरित समाधान से अभिभूत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की।
टाकेश्वरी का कहना है कि यह सरकार की संवेदनशीलता ही है कि आज पूरा शासन-प्रशासन खुद चलकर ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुँच रहा है। घर बैठे समस्याओं का निराकरण होने से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि आम जनता का लोकतंत्र और व्यवस्था पर भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।
Trending
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल
- बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार


