खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। धोखाधड़ी का आरोपी पुलिसकर्मियों को अस्पताल से चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपी सुनियोजित तरीके से तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर रायगढ़ पहुंचा हुआ था। जिसे कर्मचारियों द्वारा शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसने मना करते हुए प्रायवेट अस्पताल जाने की बात कही। जहां सुबह-सुबह 4 बजे अपने भतीजा के साथ बाहर निकलकर फरार हो गया है। भागने में उसके भतीजे ने आरोपी का पूरा साथ दिया। पुलिसकर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया गया है। शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार आरक्षक सोनेलाल कुजूर थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ है। उन्होने बताया कि 17 मई को थाना धरमजयगढ़ में आरोपी शेषकुमार साहू पिता स्व। लालसाय साहू 50 वर्ष पता ग्राम सुर्सी थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हाल मुकाम पतरापारा थाना धरमजयगढ़ के स्वास्थ के ईलाज कराने के लिए थाना से कत्तर्व्य प्रमाण पत्र देकर आरोपी व उसके परिजनों के साथ रायगढ़ रवाना किया गया था। आरक्षक और उसके परिजनों भाई लिंगराज साहू व पत्नी के साथ रायगढ़ आया। जिला अस्पताल में भर्ती कराना चाह रहा था परंतु यहां अच्छा ईलाज नहीं होगा ईलाज के अभाव में अगर कुछ हो गया तो पूरी जवाबदारी पुलिस विभाग की होगी कहते हुए उनके द्वारा प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के लिए दबाव बनाने पर बालाजी मेट्रो अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया।
अगले दिन साथ ड्यूटी करने के लिए आरक्षक प्यारा जीवन टोप्पो को भी भेजा गया था। दोनों उसके ईलाज के दौरान ड्यूटी कर रहे थे। जहां शेषकुमार साहू का भतीजा कमलेश साहू पहले दिन से ही उसके साथ था और ईलाज करा रहा था। 20 मई को प्रातः करीब 4 बजे शेषकुमार साहू औऱ उसका भतीजा कमलेश साहू दोनों चुपचाप अस्पताल के बाहर आ गए थे। दोनों आरक्षक उसे रोकने की कोशिश किये तो शेष कुमार साहू ने आरक्षक प्यारा जीवन को धक्का देकर गिरा दिया व भागने लगा। उसको पकड़ने के लिए उसके पीछे जाने के लिए हुआ तो कमलेश साहू पीछे जाने से रोकने लगा। जहां दोनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी फरार हो गया।
आरक्षक ने बताया कि आरोपी शेषकुमार साहू के पीछे दौड़ते हुए गए परंतु अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी कहीं भाग निकला। उसे खोजने का बहुत प्रयास किया परंतु नहीं मिला है। उन्होने बताया कि उसका भतीजा कमलेश साहू भी वहां से भाग गया। आरोपी के भतीजे ने भागने में पूरा साथ दिया है। उसके धक्का देने से आरक्षक को पीठ में चोंट आई है। आरोपी और उसके परिजनों द्वारा पहले से ही प्लानिंग कर उसे भगाया गया है। मामले की शिकायत चक्रधरनगर थाने में कर दी गई है।
Trending
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!


