खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन लंबे समय बाद शुक्रवार सुबह को रायपुर पहुंच रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा से चुनाव जीतने और फिर से मंत्री बनने के बाद उनका पहली बार रायपुर आगमन हो रहा है।
ऐसे में विमानतल पर प्रदेश संगठन ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के साथ प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ ही प्रदेश के कुछ मंत्री भी विमानतल पहुंचेंगे। नितिन नवीन भाजपा के प्रदेश प्रभारी हैं। बिहार चुनाव में वे बांकीपुर विधानसभा से फिर से चुनाव लड़े। उनके चुनाव में प्रदेश के नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव उनके नामांकन में गए थे, वहीं इसके बाद उनके प्रचार में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी, गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित कई नेता शामिल हुए। अब विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद पहली बार उनका आगमन हो रहा है।
नितिन नबीन शुक्रवार की सुबह को आठ बजे रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत होगा। इसके बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। यहां पर वे प्रदेश के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और संगठन की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। अब तक किसी भी अधिकृत बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है। उनके आने के बाद बैठकों का कार्यक्रमों तय हो सकता है। इसी के साथ वे क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर जाएंगे। इसके अलावा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी की बेटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवतरन शर्मा के बेटे के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे।
Trending
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
- चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया


