खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर बंधक बनाए जाने का आरोप है। इनमें दुर्गूकोंदल क्षेत्र की कई लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुर्गूकोंदल की एक युवती ने गांव में मैसेज भेजकर मदद मांगी। युवती ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और वहां जबरन रोका जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में युवतियों के वीडियो वायरल होने लगे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, संपर्क स्थापित होते ही विशेष टीम झारखंड भेजी जाएगी।
घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने तुरंत पहल करते हुए झारखंड प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना ने एक बार फिर रोजगार के नाम पर हो रही मानव तस्करी जैसे गंभीर मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित रोजगार व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
Trending
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल
- बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार


