Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान के संबंध में नाबालिग, मासूम स्कूली बच्चों के सड़कों पर अचानक उतरने की उत्पन्न परिस्थिति के संबंध में जिला न्यायालय ने संज्ञान लिया है। इस मामले में कलेक्टर व एसडीएम को प्रदर्शन करने की स्थिति निर्मित होने के संबंध में जवाब मांगा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंड़ागांव किरण चतुर्वेदी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख से मुख्य बिन्दुओं पर सोमवार तक शीघ्रता से जानकारी प्रेषित करने हेतु पत्र लिखने सचिव, जिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में खुशियों से सजा शादी समारोह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। दो युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई से होते हुए सीधे खूनी टकराव तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में माहौल चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया। खपरी गांव के शादी समारोह में जहां चारों ओर उत्सव की रौनक थी, वहीं अचानक दो पक्षों में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच तीन से चार युवक अचानक राम भजन यादव पर टूट पड़े…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम जनता के लिए बड़े बदलाव का माध्यम बन रही है। इस योजना से न केवल घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर उर्जादाता भी बन रहे हैं। अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में इसके सकारात्मक परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं। भगवानपुर वार्ड क्रमांक 1 के निवासी कमलेश तिवारी ने अपने घर की छत पर पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी निवेश कंपनी ‘C Bulls Global Solution’ के डायरेक्टर और उसके दो साथियों को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने निवेश के नाम पर रकम तीन गुना करने का लालच देकर लोगों से करीब 6 करोड़ रुपये की ठगी की थी। ठगी के बाद कंपनी बंद कर तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी और आखिरकार तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 17 अक्टूबर 2025 को मदनपुर (इंजिको) निवासी जागेश्वर लाल यादव (43 वर्ष) ने पत्थलगांव थाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व कांग्रेस सरकार में ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कथित तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके के खिलाफ पेश चार्जशीट में तेलीबांधा पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस का दावा है कि केके और उसके बेटे कंचन ने हवाला के जरिए करोड़ों रुपए भेजकर चीन और ऑस्ट्रेलिया में निवेश किए हैं। दोनों के बैंक खातों की जांच में 441 करोड़ रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस के मुताबिक, पिछली सरकार में बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव बेहद प्रभावशाली था। वह कई बड़े नेताओं से जुड़ा हुआ था। उसने नोएडा की रावत एसोसिएट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2003 की मतदाता सूची में जिनके एक भी ब्लड रिलेटिव (परिवार के सदस्य) का नाम नहीं होगा, उनपर फॉरेनर एक्ट और ऐसे बहुत से कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी और जेल भेजा जाएगा। पत्रकारों से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने SIR प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट कहा – “SIR के लिए जो गणना पत्र घरों में दिया जा रहा है, वह 2025 की मतदाता सूची के आधार पर जनरेटेड है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय ने पूरे मामले में दाे वर्ष की सुनवाई के बाद आज शनिवार काे छात्र नेता को दोषी ठहराते हुए आरोपी एनएसयूआई छात्र नेता रूहाब मेमन (26) को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 1500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। विदित हाे कि घटना 16 नवंबर 2022 को हुई, जिसमें 22 वर्षीय पीड़ित कॉलेज छात्रा की पहचान आरोपी एनएसयूआई छात्र नेता रूहाब मेमन (26, नयापारा) से परीक्षा फॉर्म जमा करते समय हुई थी। आरोपी…
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में DGsP/IGsP कॉफ्रेंस समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरी है* *अगली DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूर्णतः मुक्त हो जाएगा* *हमने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा के घेरे को मजबूत बनाया है, इसी का परिणाम है कि 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या जो 126 थी, वो घटकर 11 रह गई है* *पिछले 40 साल से देश के लिए नासूर बनें 3 हॉटस्पॉट नक्सलवाद, नार्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के चौड़ापारा में शुक्रवार दोपहर अचानक आग भड़क गई, जिसमें किसान अश्वनी साहू के कोठार में रखा 4–5 एकड़ का धान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि, घटना के समय कोठार के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से तारों से उठी चिंगारी सीधे कोठार में गिर गई और पलभर में आग फैल गई। बिजली विभाग ने पैनल ट्रिप न होने और कंडक्टर टूटने की वजह से हादसा स्वीकार किया है और सुधार कार्य शुरू कर दिया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में हुए बड़े नक्सल हमले के मास्टरमाइंड व नक्सली लीडर चैतू और अनंत ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन की इस बड़ी उपलब्धी समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बस्तर और समूचे देश से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा कि चैतू और अनंत ने अपने साथियों के साथ पुर्नवास किया है। बस्तर समेत पूरे देश में नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है।…

