खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान के संबंध में नाबालिग, मासूम स्कूली बच्चों के सड़कों पर अचानक उतरने की उत्पन्न परिस्थिति के संबंध में जिला न्यायालय ने संज्ञान लिया है। इस मामले में कलेक्टर व एसडीएम को प्रदर्शन करने की स्थिति निर्मित होने के संबंध में जवाब मांगा है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंड़ागांव किरण चतुर्वेदी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख से मुख्य बिन्दुओं पर सोमवार तक शीघ्रता से जानकारी प्रेषित करने हेतु पत्र लिखने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया है कि वह स्थानीय जिला प्रशासन कलेक्टर, एसडीएम से अतिशीघ्र यह जानकारी मांगे कि नाबालिग मासूम स्कूल के बच्चों को पढ़ाई, लिखाई छोड़कर स्कूली टाईम में सड़कों पर प्रदर्शन करने आन्दोलन करने उतरने की आवश्यकता अचानक क्यों उत्पन्न हुई तथा बच्चों की कथित मांग के संबंध में विवादित स्थल बाबत्, सम्पूर्ण विगत 15 वर्षों की भूमि के अभिलेख, आबंटन, सहित स्कूल की वैधानिक स्थिति और वैधानिक मांग के औचित्य के संबंध में वस्तु स्थिति पूर्ण तथ्यों एवं दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करें। जिससे नाबालिग बच्चों को सड़को पर उतरने के संबंध में स्थिति पर विचार कर समाधान का प्रयास किया जा सके।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


