खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम जनता के लिए बड़े बदलाव का माध्यम बन रही है। इस योजना से न केवल घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर उर्जादाता भी बन रहे हैं। अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में इसके सकारात्मक परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं।
भगवानपुर वार्ड क्रमांक 1 के निवासी कमलेश तिवारी ने अपने घर की छत पर पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार से उन्हें ₹1,08,000 की सौर सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे सोलर रूफ टॉप की लागत में काफी राहत मिली। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम से उत्पन्न बिजली से घर की आवश्यकता पूर्ण हो जाती है, और बची हुई बिजली सीधे विद्युत विभाग को बेचकर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त बिजली का भुगतान किया जाएगा।
तिवारी ने कहा कि योजना से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान हो रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल की परेशानी से मुक्ति पाएं और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं। कमलेश तिवारी केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए दी जा रही सब्सिडी आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


