खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में खुशियों से सजा शादी समारोह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। दो युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई से होते हुए सीधे खूनी टकराव तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में माहौल चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया।
खपरी गांव के शादी समारोह में जहां चारों ओर उत्सव की रौनक थी, वहीं अचानक दो पक्षों में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच तीन से चार युवक अचानक राम भजन यादव पर टूट पड़े और चाकू से लगातार वार करते रहे। गंभीर रूप से घायल राम भजन को परिजन तुरंत बिल्हा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में घटना के बाद मातम और तनाव दोनों माहौल बना हुआ है…उधर सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी दो मुख्य आरोपियों के साथ तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ जारी है और हत्या तथा बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Trending
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से अधिक जिलों में ‘यलो अलर्ट’, गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ का साया


