खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के चौड़ापारा में शुक्रवार दोपहर अचानक आग भड़क गई, जिसमें किसान अश्वनी साहू के कोठार में रखा 4–5 एकड़ का धान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि, घटना के समय कोठार के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से तारों से उठी चिंगारी सीधे कोठार में गिर गई और पलभर में आग फैल गई।
बिजली विभाग ने पैनल ट्रिप न होने और कंडक्टर टूटने की वजह से हादसा स्वीकार किया है और सुधार कार्य शुरू कर दिया है। आग की चपेट में बऊल बिंझवार का पैरावट भी आ गया, वहीं आसपास के घरों में टीवी और बल्ब फूंकने की शिकायतें आई हैं। किसान ने 4–5 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। सीपत पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
Trending
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से अधिक जिलों में ‘यलो अलर्ट’, गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ का साया


