खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय ने पूरे मामले में दाे वर्ष की सुनवाई के बाद आज शनिवार काे छात्र नेता को दोषी ठहराते हुए आरोपी एनएसयूआई छात्र नेता रूहाब मेमन (26) को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 1500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
विदित हाे कि घटना 16 नवंबर 2022 को हुई, जिसमें 22 वर्षीय पीड़ित कॉलेज छात्रा की पहचान आरोपी एनएसयूआई छात्र नेता रूहाब मेमन (26, नयापारा) से परीक्षा फॉर्म जमा करते समय हुई थी। आरोपी ने अपने मोबाइल से कॉल कर छात्रा को कांकेर के घड़ी चौक के पास बुलाया था। फिर कार में बैठाकर जंगल ले गया, जहां उसने रेप किया। इस दौरान पीड़िता ने बचाव में उसके सीने में दांत से काट लिया। हालांकि, बाद में पीड़िता के दोस्त और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया और आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया था।
मामले के संबध में मिली जानकारी के अनुसार छात्र नेता रूहाब मेमन के बुलाने पर 16 नवंबर को छात्रा घड़ी चौक के पास पहुंची थी। इसके बाद रूहाब मेमन ने युवती को अपनी कार में बैठा लिया और उसे केशकाल ले गया। वहां से वापस शहर की ओर लौटते हुए, उसने अच्छी जगह घुमाने की बात कहकर कार को सिंगारभाट कांकेर जंगल की ओर मोड़ दिया। अंधेरा होने पर पीड़िता ने आरोपी से घर छोड़ने को कहा, लेकिन रूहाब उसे सिंगारभाट से आगे जंगल की ओर ले गया। सुनसान जंगल में कार रोककर उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने इनकार किया, तो आरोपी ने उसे कार से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी। डरकर पीड़िता ने उसे घर छोड़ने की मिन्नतें कीं, लेकिन आरोपी नहीं माना। शाम करीब साढ़े 6 बजे, आरोपी रूहाब ने कार में ही जबरदस्ती घटना को अंजाम दिया। रेप के बाद उसने पीड़िता से मारपीट भी की। मौका पाकर पीड़िता ने अपने कॉलेज के सीनियर पिंटू सरकार को फोन लगाया। लेकिन आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को फिर डरा-धमकाकर दोबारा दुष्कर्म किया और उसके सीने पर दांत से काटा भी। पीड़िता का दोस्त और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गए। जहां पीड़िता को उसके कब्जे से छुड़ाया गया। और आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया था।
पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। जांच पूरी होने के बाद अभियोग पत्र प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कांकेर विभा पांडे के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत करने पर सभी तथ्य साबित हो गए। कुल 21 गवाहों की गवाही कराई गई। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने छात्रा से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 1500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
Trending
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से अधिक जिलों में ‘यलो अलर्ट’, गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ का साया


