Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
- चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़, खनिज संपदा से भरपूर राज्य होने के बावजूद, अपने ही खनिजों से अधिकतम आर्थिक लाभ लेने की चुनौती का सामना कर रहा है। विशेष रूप से इस्पात और स्पंज आयरन उद्योग, जो राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, आज कच्चे माल—लौह अयस्क—की कमी से जूझ रहे हैं। यह विडंबना है कि देश के सबसे बड़े इस्पात उत्पादक राज्यों में से एक होने के बावजूद, यहां के स्थानीय उद्योगों को अपनी स्थापित क्षमता के अनुरूप लौह अयस्क नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में, छत्तीसगढ़ में इस्पात उत्पादन की कुल स्थापित क्षमता लगभग 25 मिलियन टन प्रति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जाते वक्त महिला टीचर की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। किडनैपर ने महिला को पेड़ से बांधकर फोटो खींचा और पति के फोन पर फोटो भेजकर 5 लाख की फिरौती मांगी है। फोटो देखकर पति और परिजन दहशत में है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका का नाम राधा साहू (43) है, जो मूक-बधिर बच्चों को भिलाई सेक्टर-8 में पढ़ाती हैं। वहीं पति का नाम मुकेश साहू है। मुकेश ने पत्नी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आज से डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। पहला कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और पदक विजेता शामिल हुए। इस सम्मेलन में देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वितरित किया। इस वर्ष गाजीपुर थाना, दिल्ली को प्रथम स्थान मिला। दूसरा स्थान अंडमान के पहरगांव थाना और कर्नाटक के कवितला, रायचूर थाना को तीसरा स्थान मिला है। अलग-अलग श्रेणियों में थानों के बीच प्रतियोगिता हुई और 70 थानों में से टॉप…
8खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर लाला आतंक को बड़ा झटका लगा है। बस्तर में पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत कुल 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) का 25 लाख इनामी कुख्यात माओवादी चैतू उर्फ श्याम दादा भी शामिल है, जो झीरम हमले का मास्टरमाइंड था। सरेंडर करने वालों में DKSZC के वरिष्ठ सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा के अलावा DVCM में सरोज पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ACM (एरिया कमेटी सदस्य) भूपेश उर्फ सहायक राम, प्रकाश, कमलेश उर्फ झितरु, जननी उर्फ…
राज्य में महासमुन्द जिला प्रदेश में अव्वल एक लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा गरीब परिवारों का सपना हो रहा है साकार खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुन्द। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) महाअभियान को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने गति और मजबूती दोनों दी है। परिणामस्वरूप पात्र हितग्राहियों को पक्के घर का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले ने अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2016 से 2024-25 की अवधि में कुल 1 लाख 36 आवासों का निर्माण कर इतिहास रच दिया है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अब तक 314 नागरिकों द्वारा आवेदन किए जा चुके हैं, जिससे आमजनों में योजना को लेकर उत्साह देखा जा सकता है। भविष्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम इसी कड़ी में नगर पालिका बलरामपुर पुलिस लाईन रोड निवासी सुदेश्वर तिवारी ने प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने घर की छत पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम सारा निवासी 28 वर्षीय महिला किसान विमला सिंह (पिता – सूरजलाल सिंह) ने सहकारी समिति, सलबा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने समिति के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था। विमला सिंह ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.1900 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 50 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 118450 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जनपद पंचायत कोंडागांव में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित डबरी (कृषि तालाब) अब ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बड़ेबंजोड़ा में दो लाभार्थियों कृषक लच्छूराम कोर्राम और मायाराम पोयम को मत्स्य विभाग द्वारा 500-500 ग्राम झींगा बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना और कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन को भी आजीविका का स्थायी विकल्प बनाना है। मनरेगा के अंतर्गत निर्मित ये डबरियां सिर्फ जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि बहुउद्देशीय उपयोग के लिहाज से ग्रामीण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में इस वर्ष शैक्षणिक विस्तार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष संस्थान में MD एवं MS की कुल 68 सीटें स्वीकृत थीं, वहीं इस सत्र में 21 नई सीटों की वृद्धि के साथ सिम्स में कुल सीट संख्या बढ़कर 89 हो गई है। इन सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। सिम्स में नवीन MD कोर्सों की शुरुआत की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। फिजियोलॉजी विभाग और टीबी एंड चेस्ट विभाग को 4–4 सीटों के साथ नए MD पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की मंज़ूरी मिल गई है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में सात वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घटना के 48 घंटों के भीतर ही हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकरी के अनुसार, लैलूंगा के ग्राम कुर्रा में मंगलवार 25 नवंबर को सात वर्षीय बालिका का शव पड़ोसी के घर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल…

