खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जाते वक्त महिला टीचर की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। किडनैपर ने महिला को पेड़ से बांधकर फोटो खींचा और पति के फोन पर फोटो भेजकर 5 लाख की फिरौती मांगी है। फोटो देखकर पति और परिजन दहशत में है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका का नाम राधा साहू (43) है, जो मूक-बधिर बच्चों को भिलाई सेक्टर-8 में पढ़ाती हैं। वहीं पति का नाम मुकेश साहू है। मुकेश ने पत्नी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे हैं। वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, शुक्रवार सुबह रोज की तरह राधा साहू अपने घर कैंप-1 से भिलाई सेक्टर-8 में मौजूद मूक-बधिर स्कूल के लिए निकली थी। पति के मुताबिक ऑटो में बैठकर राधा स्कूल जा रही थी, लेकिन आज वह स्कूल नहीं पहुंची। रास्ते से किडनैप हो गई। जब राधा स्कूल नहीं पहुंची तो उसके स्कूल से फोन आया। पति से स्कूल प्रबंधन ने पूछा कि राधा साहू आज क्यों नहीं आई। इसके बाद पति अपनी पत्नी की खोजबीन शुरू की। इसी बीच महिला के मोबाइल से पति के पास फोन आया, जिसमें किडनैपर ने कहा कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। किडनैपर ने महिला के मोबाइल से ही फोटो खींचकर पति को भेजा और कहा कि तुम्हारी पत्नी को पेड़ के नीचे बांधकर रखा है। 5 लाख दोगे तभी उसे छोड़ेंगे।
इस मामले में छावनी सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि महिला टीचर की किडनैपिंग की शिकायत मिली है। इस मामले में अभी जांच चल रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। जल्द ही मामले को लेकर खुलासा किया जाएगा।
Trending
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज


