खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अब तक 314 नागरिकों द्वारा आवेदन किए जा चुके हैं, जिससे आमजनों में योजना को लेकर उत्साह देखा जा सकता है।
भविष्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम
इसी कड़ी में नगर पालिका बलरामपुर पुलिस लाईन रोड निवासी सुदेश्वर तिवारी ने प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने घर की छत पर 03 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। तिवारी ने बताया कि सूर्य की अनंत ऊर्जा को अपनाकर हर घर अपनी विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सकता है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि भविष्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम है।
ऊर्जा-आत्मनिर्भर का सपना वास्तविकता में बदलने लगा है
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस योजना को तेजी से आम नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। योजना के तहत सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। योजनान्तर्गत शासन द्वारा 01 किलोवाट पर 45 हजार रुपए, 02 किलोवाट पर 90 हजार रुपए तथा 03 किलोवॉट पर 01 लाख 08 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सुदेश्वर तिवारी की पहल उदाहरण है कि जब सरकारी योजनाएँ नागरिकों की दूरदर्शिता और सक्रिय सहभागिता से जुड़ती हैं, तब ऊर्जा-आत्मनिर्भर भारत का सपना वास्तविकता में बदलने लगता है।
योजना का लाभ प्राप्त करने कैसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वेब पोर्टल pmsuryaghar.gov.in या PMSuryaGhar Mobile App पर पंजीयन कर लॉगिन आईडी प्राप्त किया जाता है तत्पश्चात स्वयं वंडर का चुनाव कर वेब पोर्टल पर आवेदन पूर्ण किया जाता है। निर्धारित अनुबंध के बाद वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाती है।
Trending
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज


