खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई और उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। यह घटना कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो कि सारंगढ़ के रहने वाले थे। कृष्णा आढिल शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी कीर्ति और 4 साल के बेटे के साथ बाइक से अपने ससुराल कोलेगांव जा रहा था। कुण्डा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गिली मिट्टी में फिसलकर गिर गई और पति-पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका 4 साल का बेटा दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटे आई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर घटना में मृत पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल और कुण्डा थाना के पास चक्काजाम कर दिया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क के शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है, जो बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई है। इससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर फिसलकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण सड़क निर्माण के ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ठेकेदार के आने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
Trending
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा


