खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आज से डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। पहला कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और पदक विजेता शामिल हुए। इस सम्मेलन में देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वितरित किया।
इस वर्ष गाजीपुर थाना, दिल्ली को प्रथम स्थान मिला। दूसरा स्थान अंडमान के पहरगांव थाना और कर्नाटक के कवितला, रायचूर थाना को तीसरा स्थान मिला है। अलग-अलग श्रेणियों में थानों के बीच प्रतियोगिता हुई और 70 थानों में से टॉप टेन थाना का चयन किया गया। जिसके बाद यह पुरस्कार दिया गया है।
गाजीपुर थानेदार यू. बाला शंकरन ने बताया कि यह पुरस्कार 70 अलग-अलग कैटेगरी शामिल थे, जिसके आधार पर यह पुरस्कार मिला है। इन कैटेगरी में थाने के अंदर और बाहर लोगों से कैसे बातचीत करना है, थानों में साफ सफ़ाई, लोगों से व्यावहार, मामलों का निपटारा और अपराधों की लंबित स्थिति (पेंडेंसी) जैसे पैमाने शामिल थे।
Trending
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज


