Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। साइबर थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में आंध्रप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्ग के एक व्यक्ति से 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी की थी। साइबर ठगों ने पीड़ित को इंस्टाग्राम पर निवेश का झांसा देकर लिंक भेजा था। इसके बाद बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली से पकड़ा है। दोनों को दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। 9 अक्टूबर 2025 को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धरमजयगढ़। छाल रेंज के गंजाईपाली फॉरेस्ट क्वॉटर में सोमवार सुबह खौफनाक वारदात सामने आई। गंजाईपाली बिट में फॉरेस्ट गार्ड के रूप में पदस्थ यादराम अजगल्ले की पत्नी की लाश उनके क्वॉटर में खून से लथपथ हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही छाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों पर पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है, लेकिन पूरे क्षेत्र में दहशत और बेचैनी का माहौल है। घटना धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज की गंजाईपाली फॉरेस्ट क्वॉटर की बताई जा रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच के लिए आज दोनों टीमें रायपुर पहुंच रही है। 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार आज आएंगे जिसे लाइव देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। वहीं, एक दिन पहले 30 नवंबर को ब्लैक टिकट बेचते पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टिकट खरीद कर अवैध तरीके से ज्यादा दामों में बेच रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। मामला सिविल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को आज से सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। आज से 200 यूनिट हाफ बिजली योजना होगी लागू। इससे लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में इसकी घोषणा की थी। अगर कोई उपभोक्ता 201 यूनिट बिजली खपत करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी थी कि प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है, उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा। इस निर्णय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) में आज से बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है। आज से यह प्रणाली सभी संचालनालयों/ विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी लागू होगा। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़ाई से इसका पालन करना अनिवार्य होगा। प्रशासनिक कार्यकुशलता और समय की पाबंदी को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य एक भारत-श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के विषय को लेकर आयोजित सरदार 150 युनिटी मार्च में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में शामिल छत्तीसगढ़ के 75 युवाओं की टोली सोमवार को रायपुर लौटेगी। भाजयुमो की यह टीम ‘नर्मदा प्रवाह’ महाराष्ट्र के नागपुर से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश के बैतूल, इंदौर से गुजरात के दाहोद बडोदरा होते हुए केवड़िया स्थित स्टैच्यु ऑफ युनिटी तक गई थी। इस टोली की छत्तीसगढ़ वापसी पर मोर्चा द्वारा सोमवार को विशाल तिरंगा मार्च निकाला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में कार्यालयीन काम में व्यस्त रहेंगे। दोपहर लगभग 12:55 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। जहां वे कार्यालयीन कार्यों में 1 बजे से 5 बजे तक व्यस्त रहेंगे। शाम 05:00 बजे मंत्रालय से निवास लौटेंगे। शाम लगभग 07:20 पर रायपुर एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए रवाना होंगे। ओडिशा के झारसुगुड़ा के शकुंतला पैलेस में करीब आधे घंटे रुकेंगे। 09:55 को झारसुगुड़ा से रायपुर के लिए होंगे रवाना।
*25 हजार 580 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी* *ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन* KWNS – रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का क्रांतिकारी कदम है जो ना केवल आवास की कमी को दूर करती है बल्कि ग्रामीण जीवन को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने कलेक्टर बलौदाबाजार के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है। *प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 हजार…
*37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का लिया निर्णय* KWNS – रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की मानवीय, संवेदनशील और परिणाम-उन्मुख पुनर्वास नीति के तहत आज बस्तर में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण न केवल व्यक्तिगत पुनर्जीवन की दिशा में कदम है, बल्कि बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की दिशा में एक मजबूत संकेत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज के आत्मसमर्पण…
KWNS – रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ है। प्रधानमंत्री ने खासकर युवाओं के बीच पुलिस के प्रति जनता की धारणा बदलने की तत्काल जरूरत पर बल दिया, जिसके लिए दक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरी पुलिस व्यवस्था को मज़बूत करने, पर्यटक पुलिस को फिर से सक्रिय करने और औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लागू किए गए नए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक…

