खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच के लिए आज दोनों टीमें रायपुर पहुंच रही है। 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार आज आएंगे जिसे लाइव देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है।
वहीं, एक दिन पहले 30 नवंबर को ब्लैक टिकट बेचते पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टिकट खरीद कर अवैध तरीके से ज्यादा दामों में बेच रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने भारत माता चौक के आसपास घेराबंदी की और फाफाडीह के रहने वाले ऋतिक माकीजा और देवव्रत माकीजा को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ब्लैक टिकट बेचने वालों पर नजर रख रही है। वहीं इससे पहले इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी बीते सोमवार को हुई थी।
इसके लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुट गई थी। हालांकि, स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सामने लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई। लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान लड़कियों की पुलिस वालों से बहस भी हुई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


