खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। सिहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा आयोजित कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने छुरिया ब्लॉक के ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत सौंपी है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश साहू वही व्यक्ति है, जो हर वर्ष अपने गृह ग्राम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन कराता रहा है।
समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा कराने के नाम पर दिनेश साहू ने समिति से कुल 21 लाख रुपये नगद लिए थे। बताया गया कि कथा का आयोजन 8 मई से 14 मई 2026 तक होना तय किया गया था, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उक्त तिथियों में पंडित प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम झारखंड के रांची में निर्धारित है।
शिकायत में कहा गया है कि समिति के सदस्यों ने दो अलग-अलग किश्तों में 5 लाख और 16 लाख रुपये नगद दिनेश साहू को उसकी किराना दुकान में दिए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद कथित तौर पर झूठी तारीख बताकर समिति को गुमराह किया गया और कथा आयोजन की तैयारियां भी शुरू करा दी गईं। पोस्टर, बैनर और निमंत्रण पत्र तक छपवा दिए गए थे।
मामले की सच्चाई जानने समिति के सदस्य गए थे सीहोर
मामले की सच्चाई जानने समिति के सदस्य मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरश्वर धाम भी पहुंचे, जहां कथित तौर पर पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यालय से जानकारी मिली कि अंबागढ़ चौकी की कथा के लिए कोई राशि जमा नहीं की गई है। इसके बाद समिति ने दिनेश साहू से रकम वापस मांगी, लेकिन आरोप है कि लगातार आश्वासन देने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई।
पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
Trending
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से अधिक जिलों में ‘यलो अलर्ट’, गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ का साया


