खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य एक भारत-श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के विषय को लेकर आयोजित सरदार 150 युनिटी मार्च में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में शामिल छत्तीसगढ़ के 75 युवाओं की टोली सोमवार को रायपुर लौटेगी।
भाजयुमो की यह टीम ‘नर्मदा प्रवाह’ महाराष्ट्र के नागपुर से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश के बैतूल, इंदौर से गुजरात के दाहोद बडोदरा होते हुए केवड़िया स्थित स्टैच्यु ऑफ युनिटी तक गई थी। इस टोली की छत्तीसगढ़ वापसी पर मोर्चा द्वारा सोमवार को विशाल तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च रेलवे स्टेशन से फाफाडीह चौक, मौहदा पारा होते हुए जयस्तंभ चौक पर पहुंचकर समाप्त होगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


