Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान दंतेवाड़ा के युवा उद्यमियों को किया प्रोत्साहित आईआईएम में दंतेवाड़ा के 50 युवा उद्यमी ले रहे हैं प्रशिक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज, वन सहित अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके फलस्वरूप कृषि के साथ-साथ उद्योग-धंधों सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी मौजूदा क्षमताओं का सही ढंग से उपयोग कर प्रदेश और देश के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विगत दिवस नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में दंतेवाड़ा के नवोदित उद्यमियों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। रेत खदान में अवैध उत्खनन की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर हमला कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें पत्रकार जान बचाकर दौड़ते और मदद की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सूत्रों के अनुसार, पत्रकारों की टीम क्षेत्र की अवैध रेत खदान की स्थिति को उजागर करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद संदिग्ध लोगों ने उन्हें रिपोर्टिंग से रोकने की कोशिश की और फिर हमला कर दिया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने सुकमा में नक्सलियों की आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के बलिदान को लेकर कहा कि नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में एक ऐसे वीर योद्धा को खोना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो हर चुनौती का साहस पूर्वक सामना करता था, यह बलिदान हमें भावुक करता है, और साथ ही हमारे कर्तव्य के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाता है। सुंदरराज पी. ने स्पष्ट किया कि बलिदानी आकाश राव गिरपुंजे का सर्वोच्च बलिदान हमें प्रेरित करता है, और यह संदेश देता है, कि हम तब तक नहीं रुकेंगे,…
युक्तियुक्तकरण से थुलथुली गांव में हुई अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखण्ड में बसा एक शांत और हरा-भरा गांव थुलथुली। चारों ओर घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह गांव अपनी सादगी में बसी कहानियों का गवाह रहा है। यहां के बच्चे भी बाकी बच्चों की तरह हँसते-खेलते हैं, लेकिन उनकी हँसी स्कूल की दहलीज़ पर पहुंचते ही जैसे धीमी पड़ जाती थी। शासकीय बालक आश्रम शाला, थुलथुली में भवन तो था, कक्षाएँ थीं, पर शिक्षकों की कमी थी। स्कूल खुलता तो था, पर खाली कमरों में बच्चों के सपनों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिमेड़ का आश्रित ग्राम भटपल्ली जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक प्रेरणादायक सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। यहां अब समूह जल प्रदाय योजना के तहत हर घर में नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। पूर्व में गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए केवल 15 हैंडपंप ही उपलब्ध थे, जिन पर पानी भरने के लिए ग्रामीणों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव के 81 परिवारों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा नक्सली पहली बार 11 जून से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने जा रहे हैं। इससे पूर्व प्रति वर्ष नक्सली 28 जुलाई से शहीदी सप्तह मनाते थे। नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी की ओर से बताया गया है कि शहीदी सप्ताह के दौरान विविध आयोजन करते हुए मारे गए नक्सलियों को याद करेगा। बस्तर से लेकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक इस दौरान आयोजन होंगे। आमतौर पर नक्सली बंद और शहीदी सप्ताह या माह में हिंसक वारदात करते रहे है। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जूनापानी में उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया। इसके साथ ही यहां के सभी जल स्रोतों का ब्लीचिंग पाउडर एवं लिक्विड क्लोरीन के माध्यम से जल शुद्धिकरण किया गया । साथ ही ग्रामीणों को साफ पानी का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने सहित स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति सजगता बरतने की समझाइश दी गई है । उक्त जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एचएस मरकाम ने बताया कि जिले के विकासखण्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में आयोजित उक्त बैठक में अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित एसडीएम भरत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक तथा पुलिस, स्कूल शिक्षा, समाज कल्याण विभाग और टास्क फोर्स से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर कलेक्टर ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर, मध्य प्रदेश से फरार खरीददार काले बहाद्दुर सोनी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ए.एन.टी.एफ. (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने इससे पहले 30 मार्च 2025 को बोरतलाव थाना क्षेत्र के बिरे पुलिया, चांद-सूरज मेन रोड पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक सीजी-10-बीक्यू-0634) से 243.54 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया था। गांजा सब्जी के खाली कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से मध्य प्रदेश के सागर ले जाया जा रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज नक्सलियों द्वारा सुकमा के डोंड्रा के निकट किए गए IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद हो जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

