खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने सुकमा में नक्सलियों की आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के बलिदान को लेकर कहा कि नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में एक ऐसे वीर योद्धा को खोना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो हर चुनौती का साहस पूर्वक सामना करता था, यह बलिदान हमें भावुक करता है, और साथ ही हमारे कर्तव्य के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाता है। सुंदरराज पी. ने स्पष्ट किया कि बलिदानी आकाश राव गिरपुंजे का सर्वोच्च बलिदान हमें प्रेरित करता है, और यह संदेश देता है, कि हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक बस्तर को पूरी तरह नक्सल-मुक्त न कर दें।
उन्हाेने कहा कि वर्तमान में नक्सली संगठन पूरी तरह से हतोत्साहित और कमजोर हो चुका है, और उसमें अब सीधे सुरक्षाबलों से टकराने की भी हिम्मत नहीं बची है। इसी कारण वे हमारे जांबाज़ जवानों, वीर योद्धा और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट, ग्रामीणों की हत्या और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे कायरतापूर्ण षड्यंत्र रच रहे हैं । नक्सलियों का यह कायराना षड्यंत्र हमारे हौसले को कम नही कर सकता। हमारी यह अटूट प्रतिबद्धता है कि हम नक्सलवाद का समूल नाश करेंगे।
गौरतलब है कि सोमवार को सुकमा में नक्सलियों के आईईडी के चपेट में आने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोन्टा एएसपी आकाश राव गिरपुंजे बलीदान हाे गये वहीं एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हो गए हैं।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


