खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा नक्सली पहली बार 11 जून से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने जा रहे हैं। इससे पूर्व प्रति वर्ष नक्सली 28 जुलाई से शहीदी सप्तह मनाते थे।
नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी की ओर से बताया गया है कि शहीदी सप्ताह के दौरान विविध आयोजन करते हुए मारे गए नक्सलियों को याद करेगा। बस्तर से लेकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक इस दौरान आयोजन होंगे। आमतौर पर नक्सली बंद और शहीदी सप्ताह या माह में हिंसक वारदात करते रहे है। इस बार भी इसकी आशंका है, ऐसे में बस्तर में सुरक्षाबल अलर्ट पर रहेगी। सुरक्षाबलाें की लगातार कार्रवाई से नक्सली पस्त होते नजर आ रहे है।
नक्सलियाें के बड़े कैडर्स की मौत से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच नक्सलियाें के शीर्ष कैडर में महासचिव, कुख्यात नक्सली नंबाला केशवराव उर्फ बसवराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में नक्सलियाें ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


