Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है, जहां कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले संवेदनशील गांव अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वर्षों तक भय और असुरक्षा के माहौल में जीने वाले ग्रामीण आज खुलकर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में बीजापुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने नेशनल पार्क क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। इस दौरान ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आतिशबाजी कर खुशी…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  बृजमोहन अग्रवाल की चाची स्वर्गीय  प्रेमलता अग्रवाल जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामजी वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत श्रीमती अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिसूचना पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य के 10 किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक न्यायिक अधिकारी कल्पना भगत को अंबिकापुर, दिव्या गोयल को जशपुर, सविता सिंह ठाकुर को बिलासपुर, सिद्बार्थ आनंद सोनी को जांजगीर, आरती ठाकुर को बेमेतरा, माधुरी मरकाम को राजनांदगांव, अंशुल वर्मा को गरियाबंद, अंकिता तिग्गा को कांकेर, अरूण नोर्गे को महासमुंद, विनय कुमार साहू को धमतरी एवं मीनू नंद को सुकमा किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीश के पद में पदस्थ किया गया है। हाईकोर्ट ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कमिश्नरेट वाली राजधानी में चाकूबाजी और हत्या की वारदातें लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर 150 रुपए के शराब विवाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जीजा ने अपने ही साल को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, जीजा और साला पालसीपानी कोमा खान के हैं। वह कुम्हारी के ईंट भट्टे में काम करते थे। आरोपी गोप सिंह 8 मार्च को अपने साले घनश्याम के साथ सिल्तरा दुकान में शराब पीने गए। वहां से लौटते वक्त गोप सिंह ने घनश्याम को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। यादव समाज के बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रेरणास्रोत कहे जाने वाले डॉ. सोमनाथ यादव के जन्मदिन के अवसर पर मुंगेली यादव समाज सम्मिलित हुआ और इस अवसर पर केक काटकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा मिष्ठान्न वितरित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। संतोष कुमार यादव ने बताया कि डॉ. सोमनाथ यादव जैसा व्यक्तित्व और प्रतिभा यादव समाज में मिलना बड़े गर्व की बात है। वे केवल समाज के क्षेत्र में ही नहीं अपितु साहित्य, कला एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। छत्तीसगढ़ गठन के पूर्व से ही छत्तीसगढ़ की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कोकोडी गांव निवासी धनेश्वर और उसकी पत्नी सुखबती नेताम किसी काम से बनियागांव गए हुए थे। गुरुवार की रात दोनों जब वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। परिवार कांकेर के उड़कुडा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सभी चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव उड़कुडा लौट रहे थे, तभी नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। दोनों कारें तेज रफ्तार में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डीसीपी (सेंट्रल जोन) के दिशा-निर्देश पर थाना तेलीबांधा पुलिस ने 08 अप्रैल 2026 को शहर के श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास हुई जानलेवा हमला मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थिया सिमरन मिस्त्री ने बताया कि वह अपने एक्टिवा और मित्र गोविंद रोचलानी बुलेट वाहन में कटोरा तालाब जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कुटी में सवार दो लड़कों ने गलत तरीके से वाहन चलाते हुए गाली-गलौच की। गोविंद रोचलानी द्वारा गाली के कारण पलटकर पूछने पर प्रार्थिया ने किसी विवाद में न पड़ने की सलाह दी। इसके कुछ देर बाद दोनों…

Read More

वैशाख की मासिक ​कालाष्टमी आज 10 अप्रैल को है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी ति​थि को मासिक ​कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है और काल भैरव की पूजा करते हैं। काल भैरव भगवान शिव के रुद्रावतार हैं। इनकी पूजा करने से सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं, शनि, राहु, केतु परेशान नहीं करते हैं और तो और अकाल मृत्यु का भय भी दूर भाग जाता है। आज मासिक ​कालाष्टमी के दिन जब आप काल भैरव की पूजा करें तो काल भैरव अष्टकम् का पाठ करें। इस पाठ की रचना आदिशंकराचार्य ने की थी। इस शक्तिशाली स्तोत्र में…

Read More

नई दिल्ली। ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के मुंह से जीत छीन ली। इस असंभव लग रही जीत के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे मुकुल चौधरी, जिन्होंने दबाव की स्थिति में महज 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की जादुई पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया।।आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और वैभव अरोड़ा की गेंदबाजी के सामने मुकुल ने गजब का साहस दिखाया। ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़कर मैच में जान फूंक दी, और…

Read More