नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में 31 मैच खेले जा चुके हैं, मंगलवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच विनर अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली, जिसके सहारे उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल की। ये कैप लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलती है, उनसे पहले ये कैप हेनरिक क्लासेन के पास थी जो अब अभिषेक से सिर्फ 3 रन पीछे हैं। पर्पल कैप की लड़ाई भी रोमांचक है।
पर्पल कैप उस गेंदबाज के पास रहती है जिसने लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए होते हैं। लीग की समाप्ति में जिसके पास पर्पल कैप और ऑरेंज कैप रहती है, उन्हें अवार्ड और प्राइज मनी मिलती है। ऑरेंज कैप अभी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे अभिषेक शर्मा के पास है। उन्होंने मंगलवार को 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। ये उनके आईपीएल इतिहास का दूसरा शतक है।
अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप
अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं, वह अभी जारी संस्करण (IPL 2026) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे 3 रन पीछे दूसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन है, वह भी SRH के लिए खेल रहे हैं। क्लासेन ने 7 मैचों में 320 रन बनाए हैं।
तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 265 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर RCB के स्टार प्लेयर विराट कोहली हैं। कोहली ने 6 मैचों में कुल 247 रन बनाए हैं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे वैभव ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं, वह कोहली से सिर्फ 1 रन पीछे हैं।
अभिषेक शर्मा (SRH)- 323 रन (ऑरेंज कैप)
हेनरिक क्लासेन (SRH)- 320 रन
शुभमन गिल (GT)- 265 रन
विराट कोहली (RCB)- 247 रन
वैभव सूर्यवंशी (RR)- 246 रन
किसके पास है पर्पल कैप?
चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अभी तक मुश्किल भरा रहा है, टीम 6 में से 4 मैच हार चुकी है लेकिन उनके लिए खेल रहे अंशुल कंबोज शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। अंशुल के पास अभी पर्पल कैप है, उन्होंने 6 मैचों में कुल 13 विकेट लिए हैं। 12 विकेट के साथ ईशान मलिंगा और प्रसिद्ध कृष्णा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इकॉनमी के चलते मलिंगा कृष्णा से आगे हैं।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
अंशुल कंबोज (CSK)- 13
ईशान मलिंगा (SRH)- 12
प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 12
प्रिंस यादव (LSG)- 11
भुवनेश्वर कुमार (RCB)- 10
रवि बिश्नोई (RR)- 10
कगिसो रबाडा (GT)- 10
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


