खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कमिश्नरेट वाली राजधानी में चाकूबाजी और हत्या की वारदातें लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर 150 रुपए के शराब विवाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जीजा ने अपने ही साल को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, जीजा और साला पालसीपानी कोमा खान के हैं। वह कुम्हारी के ईंट भट्टे में काम करते थे। आरोपी गोप सिंह 8 मार्च को अपने साले घनश्याम के साथ सिल्तरा दुकान में शराब पीने गए। वहां से लौटते वक्त गोप सिंह ने घनश्याम को 150 रुपए देकर शराब लाने भेजा। इस दौरान घनश्याम उसी पैसे से अकेले शराब पी गया, जिसे लेकर गोप सिंह आग बबूला हो गया और हत्या की प्लानिंग कर डाली। अगले दिन यानी 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी गए। जब मृतक शौच के लिए गया तो आरोपी ने धक्का देकर गिराया, जिसके बाद गमछे में गले घोंटकर हत्या कर दी।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


