खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। यादव समाज के बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रेरणास्रोत कहे जाने वाले डॉ. सोमनाथ यादव के जन्मदिन के अवसर पर मुंगेली यादव समाज सम्मिलित हुआ और इस अवसर पर केक काटकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा मिष्ठान्न वितरित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
संतोष कुमार यादव ने बताया कि डॉ. सोमनाथ यादव जैसा व्यक्तित्व और प्रतिभा यादव समाज में मिलना बड़े गर्व की बात है। वे केवल समाज के क्षेत्र में ही नहीं अपितु साहित्य, कला एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। छत्तीसगढ़ गठन के पूर्व से ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक कला को पहचान देने के लिए स्थापित तब का एकमात्र लोक कला मंच बिलासा कला मंच के संस्थापक होने के साथ ही अरपा बचाओ अभियान के तहत जीवन दायिनी अरपा के संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।
इसके साथ ही स्काउट्स एवं गाइड्स में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और पूर्व में राज्य मुख्य आयुक्त जैसे पदों को धारण करने वाले तथा राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हुए पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जैसे पदों पर आसीन रहे हैं और अनेक किताबों का लेखन कर तथा बांस गीत, लोरिक चंदा जैसे विषयों पर पीएचडी कर यादव समाज से जुड़ी लोक कला और लोक गाथाओं को पुनर्जीवित करने, समाज के बीच पुनर्स्थापित करने और उनकी महत्ता को सार्वभौमिक करने का पुनीत कार्य उनके द्वारा किया गया है। इतना ही नहीं बांस गीत के कलाकारों को लगातार मंच देना, अंतरराष्ट्रीय मंच देना, विधिक शोध पत्र लिखना और उनके विशिष्टताओं का प्रकाशन करवाना जैसे महती कार्य उनके द्वारा निरंतर किए जाते रहे हैं। ऐसे प्रतिभावान व्यक्तित्व के धनी और हम सबके प्रेरणा स्रोत के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने हम सभी बिलासपुर पहुंचे थे। जहां पूरे हर्ष उल्लास के साथ बिलासा कला मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति में जन्मदिन मनाया गया। वैसे तो दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री राम सीरिया यादव, संतोष कुमार यादव, महेश यादव, अशोक यादव, श्रवण यादव, बिलासा कला मंच के सम्माननीय संरक्षक एवं पदाधिकारी डॉक्टर सुधाकर बिबे जी, भोजली समिति प्रमुख शंकर यादव सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


