खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। तहसील कार्यालय के सामने खड़ी एक कार से पेट्रोलिंग टीम ने गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह कि ओडिशा से ला रहे गांजा तीन थाना क्षेत्र से गुजर कर महासमुंद मुख्यालय में कार बंद होने पर पकड़ा गया है। पेट्रोलिंग टीम ने महाराष्ट्र पासिंग कार में सवार दो युवकों से शक के आधार पर पूछताछ की और कार की तलाशी ली तो उसमें गांजा पाया गया।
महासमुंद शहर में नेशनल हाईवे 353 स्थित तहसील कार्यालय के सामने मंगलवार की रात करीब 9.15 बजे महाराष्ट्र पासिंग कार एम एच 31 डीसी 2140 बंद हो गई। कार में दो युवक सवार थे। दोनों ने बहुत कोशिश की लेकिन कार चालू नहीं हुआ। युवक डरे सहमे इधर उधर देख रहे थे। इस बीच हाईवे से पेट्रोलिंग वाहन गुजर रही थी। महाराष्ट्र पासिंग होने के कारण पेट्रोलिंग टीम ने कार के करीब जाकर पूछताछ करना शुरू कर दिया। दोनों युवक घबराते हुए कार बंद पड़ जाने की बात बताई।
पेट्रोलिंग टीम ने युवकों से कहां जाना है, इस पर दोनों युवक घबरा गए। टीम को शक हुआ तो दोनों को कार से नीचे उतरने कहा। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट के नीचे से खाकी टेप से लिपटा हुआ एक-एक किलो गांजा का 15-20 पैकेट निकाला। पेट्रोलिंग टीम ने इसकी सूचना सायबर सेल को दी। सायबर से दो लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पेट्रोलिंग गाड़ी में बिठाकर साथ ले गए।
पेट्रोलिंग टीम आम लोगों की मदद से कार को धक्का देकर सिटी कोतवाली ले गए। पुलिस सहित आम लोग भी जानते हैं कि महासमुंद जिले में पकड़े जाने वाला गांजा ओडिशा से लेकर जिले के रास्ते से होकर गुरता है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र पासिंग कार कोमाखान, बागबाहरा, खल्लारी थाना क्षेत्र से गुजरते हुए महासमुंद शहर में बंद होने से पकड़ा जाता है, जो पुलिस की मुस्तैदी और दावे की कलाई खोल कर रख दी है।
Trending
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
- महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल
- खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव


