खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कोकोडी गांव निवासी धनेश्वर और उसकी पत्नी सुखबती नेताम किसी काम से बनियागांव गए हुए थे। गुरुवार की रात दोनों जब वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति धनेश्वर ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सुखबती नेताम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


