Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों के साथ कुल छह को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रायपुर के विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ने सुनवाई करते हुए तीन आरोपियों को 20-20 साल कठोर कारावास और दो-दो लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। एक साथी को दोषमुक्त करते हुए अन्य दो आरोपियों को फरार घोषित कर गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं अर्थदंड भुगतान न करने पर छह-छह माह अतिरिक्त कठोर सजा का प्रावधान है। यह मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में अंतिम सुनवाई 2 जनवरी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राशन कार्ड से मिसमैच और बैंक खातों में केवाईसी की अनिवार्यता के नाम पर छात्रवृत्ति से वंचित करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चों को शिक्षा सहायता मिल सके। इसीलिए नई-नई शर्ते लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि रोकी जा रही है। सरकार की दुर्भावना से अधिसंख्यक छात्र छात्राएं योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। गणवेश, साइकिल सहित अन्य सुविधाओं में भी उपस्थिति और अन्य अव्यावहारिक शर्ते लगाकर षड्यंत्रपूर्वक बच्चों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली से लौटेंगे।वे शाम 7:20 दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रात 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुँचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से सीधे सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। उन्हें सीएम साय ने खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए उद्घाटन के लिए आमंत्रण दिया।

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित माता शाकम्बरी जयंती में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। माता शाकम्बरी जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोहों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम बेनदरची, मजगांव, सहसपुर लोहारा, लालपुर एवं मोहरा में पटेल समाज द्वारा आयोजित माता शाकम्बरी जयंती समारोहों में शामिल होकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज जेल से रिहा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बेटे का जन्मदिन है। बेटे के जन्मदिन पर उससे मिलने का मौका मिलेगा, यह ज्यादा खुशी की बात है। चैतन्य बघेल ने चर्चा में कहा कि इतने दिनों तक जेल में रहकर किताबें पढ़ी है। बहुत कुछ सीखने की मिला है। हमेशा संघर्ष करने की प्रेरणा मिली है। संघर्ष के साथ रहने की प्रेरणा मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे हम सत्य की जीत के रूप में देखते हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे है। नशाखोरी के कारण राजधानी के होटलो में मारपीट, चाकूबाजी हत्याये हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन इस साल भी किया जा रहा है। कार्यक्रम 10 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रस्तावित है। बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हाेंगेे। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति और गृहमंत्री शिरकत करेंगे। इस बार के बस्तर पंडुम में विशेष रूप से भारत के अलग-अलग देशों में कार्यरत भारतीय राजदूतों को भी आमंत्रित किए जाने पर भी चर्चा हुई, ताकि उन्हें बस्तर की अद्वितीय सांस्कृतिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली के माटी पुत्र और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपमान जनक टिप्पणी से बिफरे भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी,विनय पाण्डेय, किशोरीलाल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक,कोटूमल दादवानी,नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, युवामोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य,आसिफ खोखर,यश गुप्ता, राकेश साहू,करण सिंह,श्रीमती सरस्वती सोनी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती (4 जनवरी) के अवसर पर उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय जी ने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिलासपुर जिले के बालपुर गाँव में जन्मे स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय जी ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं ओड़िया भाषाओं में सृजन करते हुए बहुभाषी साहित्य साधना का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी रचनाओं में लोकजीवन, नैतिक…

Read More