खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राशन कार्ड से मिसमैच और बैंक खातों में केवाईसी की अनिवार्यता के नाम पर छात्रवृत्ति से वंचित करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चों को शिक्षा सहायता मिल सके। इसीलिए नई-नई शर्ते लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि रोकी जा रही है।
सरकार की दुर्भावना से अधिसंख्यक छात्र छात्राएं योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। गणवेश, साइकिल सहित अन्य सुविधाओं में भी उपस्थिति और अन्य अव्यावहारिक शर्ते लगाकर षड्यंत्रपूर्वक बच्चों को उनके जायज हक से वंचित किया जा रहा है। तकनीकी बाधाओं को दूर कर सत्यापन को आसान बनाए और छात्रवृत्ति की राशि बच्चों को तत्काल प्रदान करे सरकार।
उन्होंने कहा, पूर्ववर्ती सरकार के दौरान स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ के छात्रों को 30 तरह की योजनाओं के तहत स्कॉलरशिप की राशि दी जाती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उन योजनाओं में अड़ंगेबाजी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के खाते में इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि अब तक नहीं पहुंचाई है। आधार कार्ड और राशन कार्ड में मिसमैच बताकर कई छात्रों का पंजीयन ही नहीं किया गया, अनेकों छात्र छात्राओ को केवाईसी का बहाना करके योजना से बाहर कर दिया गया।
Trending
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण


