खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों के साथ कुल छह को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रायपुर के विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ने सुनवाई करते हुए तीन आरोपियों को 20-20 साल कठोर कारावास और दो-दो लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। एक साथी को दोषमुक्त करते हुए अन्य दो आरोपियों को फरार घोषित कर गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं अर्थदंड भुगतान न करने पर छह-छह माह अतिरिक्त कठोर सजा का प्रावधान है। यह मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में अंतिम सुनवाई 2 जनवरी, शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश किरण थवाइत की कोर्ट में पूर्ण हुई। मामले की पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक भुवनलाल साहू ने कोर्ट को बताया कि 29 मई, 2024 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बीएसयूपी कॉलोनी जरवाय के पास दो मुख्य आरोपी अजरूद्दीन कुरैशी और अजय गौर को कार के साथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान कार से कुल 60।468 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा भी बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
करीब एक साल तक रिमांड जेल में रहने के बाद सभी आरोपी जमानत पर रिहा हुए। सुनवाई के दौरान दो आरोपी सूरज वर्मा और पृथ्वी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और आरोपियों के बयान कोर्ट में पेश किये। अभियोजक द्वारा कोर्ट से निवेदन किया गया कि अभियुक्तों ने गंभीर अपराध किया है। अधिकतम दंड से दंडित किया जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तीन अभियुक्त अजरूद्दीन कुरैशी, अजय गौर व कन्हैया सिंह को 20-20 साल कठोर सजा और दो-दो लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। इस मामले में साक्ष्य के अभाव में रूपेन्द्र सिंह चौहान को दोषमुक्त करते हुए अन्य दो आरोपियों सूरज वर्मा और पृथ्वी को फरार घोषित कर गैर जमानती वारंट जारी किया है।
Trending
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण


