खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज जेल से रिहा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बेटे का जन्मदिन है। बेटे के जन्मदिन पर उससे मिलने का मौका मिलेगा, यह ज्यादा खुशी की बात है।
चैतन्य बघेल ने चर्चा में कहा कि इतने दिनों तक जेल में रहकर किताबें पढ़ी है। बहुत कुछ सीखने की मिला है। हमेशा संघर्ष करने की प्रेरणा मिली है। संघर्ष के साथ रहने की प्रेरणा मिली है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे हम सत्य की जीत के रूप में देखते हैं। भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। वहीं हाई कोर्ट ने जो टिप्पणी की है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि एजेंसी और भारतीय जनता पार्टी, चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, दोनों का दुरुपयोग करेंगे।
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हमेशा से सत्य के साथ रहे हैं, और यह सभी कार्यकर्ताओं का अद्भुत प्रेम है। गांधी जी से कुछ सीख मिली है। वह आज भी हमको दिखाई देता है कि सत्य की लड़ाई हमको लड़ना है। जो कबीर जी, गुरु नानक देव, गुरु घासीदास और जो महान सदगुरुओं ने कहा कि सत्य के रास्ते पर चलना है। आज हम सत्य की जीत के रूप में आज चैतन्य की रिहाई को देखते हैं।
Trending
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण


