Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
Author: Khabar World
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित माता शाकम्बरी जयंती में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। माता शाकम्बरी जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोहों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम बेनदरची, मजगांव, सहसपुर लोहारा, लालपुर एवं मोहरा में पटेल समाज द्वारा आयोजित माता शाकम्बरी जयंती समारोहों में शामिल होकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज जेल से रिहा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बेटे का जन्मदिन है। बेटे के जन्मदिन पर उससे मिलने का मौका मिलेगा, यह ज्यादा खुशी की बात है। चैतन्य बघेल ने चर्चा में कहा कि इतने दिनों तक जेल में रहकर किताबें पढ़ी है। बहुत कुछ सीखने की मिला है। हमेशा संघर्ष करने की प्रेरणा मिली है। संघर्ष के साथ रहने की प्रेरणा मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे हम सत्य की जीत के रूप में देखते हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे है। नशाखोरी के कारण राजधानी के होटलो में मारपीट, चाकूबाजी हत्याये हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन इस साल भी किया जा रहा है। कार्यक्रम 10 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रस्तावित है। बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हाेंगेे। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति और गृहमंत्री शिरकत करेंगे। इस बार के बस्तर पंडुम में विशेष रूप से भारत के अलग-अलग देशों में कार्यरत भारतीय राजदूतों को भी आमंत्रित किए जाने पर भी चर्चा हुई, ताकि उन्हें बस्तर की अद्वितीय सांस्कृतिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली के माटी पुत्र और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपमान जनक टिप्पणी से बिफरे भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी,विनय पाण्डेय, किशोरीलाल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक,कोटूमल दादवानी,नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, युवामोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य,आसिफ खोखर,यश गुप्ता, राकेश साहू,करण सिंह,श्रीमती सरस्वती सोनी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती (4 जनवरी) के अवसर पर उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय जी ने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिलासपुर जिले के बालपुर गाँव में जन्मे स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय जी ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं ओड़िया भाषाओं में सृजन करते हुए बहुभाषी साहित्य साधना का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी रचनाओं में लोकजीवन, नैतिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता-विछोह की बौखलाहट में भाषायी और वैचारिक दीवालिएपन की सारी हदें लांघ रहे हैं। श्री साहू ने बघेल पर उनके उस ताजा बयान को लेकर तीखा हमला बोला, जिसमें बघेल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से की थी। श्री साहू ने बघेल के बयान को पूरे साहू समाज का अपमान बताया और कहा कि बघेल अपने इस बयान के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से बिना शर्त माफी मांगें। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे उपलब्धिपूर्ण कायों की सराहना की है। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब बनाने की दिशा में सतत पहल कर रहे हैं। बस्तर और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में वहाँ की संस्कृति और संस्कार को देखने के लिए होम स्टेज जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के दूरस्थ, दुर्गम क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं एवं मूलभूत सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा आज शनिवार काे क्षेत्र का भ्रमण किया गया। कलेक्टर नम्रता बाइक के माध्यम से जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम आदिंगपार एवं धुरबेड़ा पहुची जिले के अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर जैन ने जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित ग्रामों में पहुंचकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, शासकीय संस्थाओं के संचालन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया। धुरबेड़ा पहुंचकर…

