खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी विवाद के चलते घर के आंगन में बैठी पत्नी पर हसिया से गले पर वार कर जान से मारने की कोशिश की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया था, जबकि घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार भास्कर (26) निवासी मोलसनार मांझीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मई की शाम करीब 5 बजे उसकी मां सुखमति भास्कर घर के आंगन में बैठकर आम छील रही थी। इसी दौरान उसका पति लक्ष्मण भास्कर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की और अपने पास रखे हसिया से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद घायल महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।
गंभीर हालत में महिला को तत्काल इलाज के लिए बचेली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट पर कुआकोंडा पुलिस में आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी गौरव राय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 3 मई को आरोपी लक्ष्मण भास्कर (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।
Trending
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण


