खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत फूडरी इलाके में एक स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से एक हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह हिरण सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी 17 सीजी 5059) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिरण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लाेगाे का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेतक और वन्यजीव कॉरिडोर विकसित करना आवश्यक है।
यह घटना एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण और सड़क सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत काे दर्शाता है। भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र (सामान्य) के रेंजर जे.के. साहू ने बताया कि गीदम रोड से छोटे तुमनार की ओर जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से यह घटना हुई। वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Trending
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण


