Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
Author: Khabar World
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर रोमांचक वनडे सीरीज का मंच सजने वाला है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज इसी महीने जनवरी 2026 में खेली जाएगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कब शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा…
नई दिल्ली। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों से ‘अवतार फायर एंड ऐश’ न सिर्फ टिकी हुई है बल्कि बड़े रिकॉर्ड भी बना रही है। फिल्म 2025 में इंडिया में रिलीज हुई सभी हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन को पीछे करते हुए नंबर 1 हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बना चुकी है। अब साल 2026 में एंट्री करते ही आज यानी 14वें दिन फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिल्म ने 14वें दिन ही हॉलीवुड की साल 2019 की बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है। तो चलिए फिल्म का कलेक्शन जानते हैं और ये…
नई दिल्ली। सर्दियों में बाजरे की रोटी का सेवन खूब किया जाता है। यह न सिर्फ शरीर को गर्म रखती है बल्कि इसमें मौजूद तत्व हमारे शरीर को कई तरह से फायदे भी पहुंचाते हैं। कई लोग इसका सेवन सुबह करते हैं, वहीं बहुत लोग इसे रात के समय खाते हैं। चूंकि बाजरे की रोटी पचने में समय लेती है, इसलिए विशेषज्ञों के अनुसार इसका सेवन दोपहर में करना सबसे फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। बाजरे में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 80 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है, जिसमें पुलिस कर्मियों को रिज़र्व पुलिस लाइन, विभिन्न थानों, चौकियों, महिला थाना, यातायात शाखा और विशेष इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है। आदेश के तहत सभी संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की रिमांड के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। सौम्या के बयान के बाद ईओडब्ल्यू के केस में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त निलंबित आईएएस निरंजन दास को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दास को कल पेश किया जाएगा। इस मामले में ईडी ने मंगलवार को फाइनल चार्जशीट पेश कर चुकी हैं जिसमें कुल 2880 करोड़ के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाईनगर। नए वर्ष के पहले ही दिन दुर्ग पुलिस में 7 थाना प्रभारियों के थाना बदल गए। देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी। इस ट्रांसफर सूची में जिले में पदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पदस्थ कुल 11 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। निरीक्षक भानुप्रताप साव को थाना प्रभारी अंडा से थाना प्रभारी नंदिनी नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान जाम होने से खरीदी प्रभावित हो रही है। करीब 1600 से अधिक सोसायटियों में डीओ नहीं कटने से उठाव नहीं हो रहा है, इससे सरकार अनजान नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश है कि खरीदी प्रभावित होगी, तो धान कम खरीदना पड़ेगा। बैज ने आंकड़ों के जरिए बताया कि प्रदेश के 2739 खरीदी केन्द्रों में लगभग 51 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, किंतु उठाव मात्र 10 लाख मीट्रिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा रवाना होंगे। जहां वे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बस्तर पण्डुम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से वे नवीन सर्किट हाउस दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। फिर दोपहर 2.35 बजे दंतेवाड़ा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
*प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की* KWNS – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। नववर्ष के प्रथम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद संतोष पांडेय, विधायक पंडरिया भावना बोहरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।…
*23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा उपस्थित थे। उल्लखेनीय है कि रायपुर साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। साहित्य उत्सव में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, पत्रकारों, समीक्षकों एवं पाठकों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य तथा नई पीढ़ी के…

