खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान जाम होने से खरीदी प्रभावित हो रही है। करीब 1600 से अधिक सोसायटियों में डीओ नहीं कटने से उठाव नहीं हो रहा है, इससे सरकार अनजान नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश है कि खरीदी प्रभावित होगी, तो धान कम खरीदना पड़ेगा।
बैज ने आंकड़ों के जरिए बताया कि प्रदेश के 2739 खरीदी केन्द्रों में लगभग 51 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, किंतु उठाव मात्र 10 लाख मीट्रिक टन का ही हुआ है, करीब लगभग 41 लाख मीट्रिक टन धान सोसायटियो में आज की स्थिति में जाम है और इससे खरीदी बाधित हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि सोसायटियों में लंबे समय तक धान के रखे रहने से सूखत का नुकसान भी सोसायटियों को उठाना पड़ेगा, क्योंकि सरकार ने सूखत का पैसा भी सोसायटियों को जारी नहीं किया है।
बैज ने कहा कि अनेक सोसायटियों में अभी तक सरकार ने लिमिट नहीं बढ़ाई है। जिसके कारण किसानों के धान की पूरी खरीदी नहीं हो पा रही है। पुराना बारदाना जो दिया जा रहा है वह भी फटा हुआ है, जिसके कारण हर बोरे में किसानों को दो से तीन किलो का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा सोसायटियों में तीलाई भी प्रति तौल 1 से 2 किलो अधिक की जा रही है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार करार देते हुए आरोप लगाया कि किसानों से लूट हो रही है, धान खरीदी जैसा महत्वपूर्ण कार्य भी यह सरकार नहीं कर पा रही है।
Trending
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


