खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाईनगर। नए वर्ष के पहले ही दिन दुर्ग पुलिस में 7 थाना प्रभारियों के थाना बदल गए। देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी। इस ट्रांसफर सूची में जिले में पदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पदस्थ कुल 11 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। निरीक्षक भानुप्रताप साव को थाना प्रभारी अंडा से थाना प्रभारी नंदिनी नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ निरीक्षक राजेश मिश्रा को थाना प्रभारी पाटन बनाया गया है। वहीं निरीक्षक युवराज साहू को थाना प्रभाव धमधा से यातायात शाखा जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक अनिल कुमार साहू को थाना प्रभारी पाटन से थाना प्रभारी नेवई नियुक्त किया गया है।
वहीं उप निरीक्षकों के तबादलों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को थाना पुरानी भिलाई से थाना प्रभारी धमधा बनाया गया है। उप निरीक्षक पुषोत्तम कुर्रे को थाना प्रभारी रानीतराई से थाना प्रभारी कुम्हारी की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक फागू राम लहरे को थाना प्रभारी जामगांव आर से हटाकर थाना भिलाईनगर में पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी नंदिनी नगर से हटाकर थाना प्रभारी अंडा बनाया गया है।
इसी क्रम में उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर को थाना प्रभारी नेवई से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी रानीतराई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा को थाना प्रभारी कुम्हारी से हटाकर थाना प्रभारी जामगांव आर नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक दरबारी राम तारम को थाना जामगांव आर से स्थानांतरित कर थाना छावनी में पदस्थ किया गया है।
Trending
- महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल
- उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मेहनत, लगन एवं समर्पण से मिलती है सफलता – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
- मुंगेली में संपन्न हुआ भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन
- मुंगेली में रास गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत


