Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी को लेकर प्रदेश में मचे बवाल के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल ने पूरे समाज को नहीं कहा। यह एक व्यक्ति पर टिप्पणी हो सकती है। अपनेपन पर कुछ बोल गए। एक चूक हुई है, यह भूपेश बघेल भी समझ रहे होंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की गुटबाजी पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सब ठीक करने में समय लगेगा। ऐसा नहीं है कि कुछ काम नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि महिला आरक्षक पर बर्बरता के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में जो भी शामिल होंगे सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, मामला 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चतैन्य बघेल को बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।ईडी और ईओडब्ल्यू के मामलों में सुनवाई के बाद चैतन्य की जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई है। लगभग 168 दिनों के बाद वे जेल से बाहर आएंगे. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने 26 दिसंबर को कोर्ट में लगभग 29 हजार 800 से अधिक पन्नों का अंतिम चालान पेश किया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 82 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर…
*बस्तर पंडुम हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, कला और विरासत का जीवंत मंच – मुख्यमंत्री श्री साय* *बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्व–स्तरीय सांस्कृतिक आयोजन* KWNS – रायपुर l बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य एवं आकर्षक रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ मंदिर प्रांगण में बस्तर पंडुम का लोगो एवं थीम गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नववर्ष की…
मुख्यमंत्री साय ने बस्तर की कला, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित बस्तर पंडुम 2026 के लोगो एवं थीम गीत का विमोचन बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्व–स्तरीय सांस्कृतिक आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य एवं आकर्षक रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ मंदिर प्रांगण में बस्तर पंडुम का लोगो एवं थीम गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रामसर साइट घोषित होने के बाद कोपरा जलाशय में मछली मछली मारने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मछलीपालन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। मालूम हो कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्रीय सरकार द्वारा बिलासपुर शहर के नजदीक कोपरा जलाशय को एक माह पहले रामसर साइट घोषित किया गया है। बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पक्षियों का यह बसेरा है। बड़ा लुभावना दृश्य शीतकाल में यह तालाब बिखेरता है। मछलीपालन विभाग ने आसपास के ग्रामों में मछली मारने की मनाही संबंधी सूचना की मुनादी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की अगुआई में सड़क सुरक्षा माह 2026 अंतर्गत हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) योगेश देवांगन रैली में पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के साथ सम्मिलित रहे। जगदलपुर शहर के मुख्य चौक-चौराहा कोतवाली चौक, एस.बी.आई.चौक, महावीर चौक, गुरूनानक चौक, नावेल्टी चौक, गोल बाजार चौक, गुरू गोविन्द सिंह चौक, कोर्ट तिराहा, लाल चर्च तिराहा, चांदनी चौक, शहीद पार्क तिराहा, झंकार टाकिज मार्ग से होकर यातायात शाखा आकर समाप्त हुई। यातायात हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य-…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला मुख्यलय के समीप औद्योगिक क्षेत्र टेकनार में स्थित अनिशा राइस मिल में आज शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे के आस-पास आग लग गई जिससे राइस मिल के अंदर रखा लाखों का बारदाना एवं फोर्टिफाइड चांवल जलकर खाक हो गया। सुकून की बात यह रही कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है, जिससे मिल मालिक समेत आस-पास के लोगों ने राहत की सांस ली है। मिली जानकारी के मुताबिक टेकनार में स्थित अनिशा राइस मिल में आज शर्ट सर्किट हो जाने से अचानक मिल में धुंआ उठने लगा। मिल के अंदर कुछ मजदूर सो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के थाना सोनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरपानार में जादू-टोना के संदेह में 48 वर्षीय महिला शैली बाई की हत्या कर दी गई, घटना 31 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे की है। मृतका के पति लक्ष्मण मेटामी जब अपने साले के घर आग तापने गए हुए थे, उसी दौरान मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया, उस दौरान दौरान उसकी पत्नी शैली बाई मेटामी घर में अकेली थी। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे एवं फरसा की बेंट से महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनती जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और किसान-केंद्रित रूप में संचालित की जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण अंचलों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित बीजाभाट, उपकेंद्र बसनी के माध्यम से किसान ईश्वर यदु ने इस वर्ष 264 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। उन्होंने खरीदी केंद्र पर मिली व्यवस्थाओं की सराहना करते…

