खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की अगुआई में सड़क सुरक्षा माह 2026 अंतर्गत हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) योगेश देवांगन रैली में पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के साथ सम्मिलित रहे। जगदलपुर शहर के मुख्य चौक-चौराहा कोतवाली चौक, एस.बी.आई.चौक, महावीर चौक, गुरूनानक चौक, नावेल्टी चौक, गोल बाजार चौक, गुरू गोविन्द सिंह चौक, कोर्ट तिराहा, लाल चर्च तिराहा, चांदनी चौक, शहीद पार्क तिराहा, झंकार टाकिज मार्ग से होकर यातायात शाखा आकर समाप्त हुई। यातायात हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य- यातायात जागरूकता रथ द्वारा लगातार आम जनता को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करना। बैनर पोस्टर के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने आम जनता से अपील। दुर्घटना में चोट से बचाव हेतु दोपहिया वाहन चालन करतें समय हेलमेट पहनने की अपील। बिना सीटबेल्ट चार पाहिया वाहन नही चलाने पर जोर। यातायात नियमों का सदैव पालन करने व अन्य को जागरूक करना।
पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील की है, कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सदैव दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगावे। शराब का सेवन कर कभी भी वाहन चालन न करे। तीन सवारी कभी यात्रा न करे। वाहन चलाते समय ओवर स्पीड व ओवर टेक करने से बचे। सदैव यातायात नियमों का पालन करे।
आज के इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लक्ष्मण पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दीपमाला कुर्रे, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) संगम राम, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग के अलावा जिला मुख्यालय के सभी थाना प्रभारी एवं अन्य यातायात स्टाफ के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ, व अन्य थाना/रक्षित केन्द्र से आये स्टाफ शामिल रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता


