खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी को लेकर प्रदेश में मचे बवाल के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल ने पूरे समाज को नहीं कहा। यह एक व्यक्ति पर टिप्पणी हो सकती है। अपनेपन पर कुछ बोल गए। एक चूक हुई है, यह भूपेश बघेल भी समझ रहे होंगे।
पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की गुटबाजी पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सब ठीक करने में समय लगेगा। ऐसा नहीं है कि कुछ काम नहीं हो रहा, सब काम संपादित हो रहे हैं। बस थोड़ा संयम से रहना पड़ेगा। जो पदाधिकारी बन गए, वह पार्टी का हो गया। ऐसा नहीं है कि वह कोई टीएस सिंहदेव का है, या भूपेश बघेल का है। वह किसी से जुड़ा हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह किसी दूसरे के लिए काम नहीं करेगा।
तमनार में महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा सिंहदेव ने तमनार की घटना को लेकर कहा कि बदसलूकी अक्षम्य है, कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं तमनार की घटना को लेकर कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार है। जनसुनवाई में आप लोगों को बोलने देना चाहते हैं। भीड़ आक्रोशित हो गई, लेकिन इस आक्रोश में भी जो महिला कांस्टेबल के साथ हुआ वह अक्षम्य है।
Trending
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता


