खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के थाना सोनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरपानार में जादू-टोना के संदेह में 48 वर्षीय महिला शैली बाई की हत्या कर दी गई, घटना 31 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे की है। मृतका के पति लक्ष्मण मेटामी जब अपने साले के घर आग तापने गए हुए थे, उसी दौरान मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया, उस दौरान दौरान उसकी पत्नी शैली बाई मेटामी घर में अकेली थी। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे एवं फरसा की बेंट से महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आया है कि महिला की हत्या अंधविश्वास एवं जादू-टोना के संदेह के चलते की गई, क्षेत्र में फैली ऐसी कुरीतियों ने एक निर्दोष महिला की जान ले ली। नारायणपुर सं मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर थाना सोनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3 (5) तथा आर्ट्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लेते हुए मामले के मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को पुलिस ने आज शुक्रवार काे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता


