Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज गुरूवार काे एनएमडीसी स्टील प्लांट की वादा खिलाफी काे लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि एनएमडीसी और सरकार की मिली भगत से बस्तर के लोगों के साथ खुला धोखा किया जा रहा है। हम बस्तर के लाेगाें के हक़, रोज़गार, ज़मीन, पानी के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्हाेने बताया कि एनएमडीसी स्टील प्लांट की वादा खिलाफी के विरूद्ध आज के धरना प्रदर्शन में हमारी प्रमुख मांगाें में 1. एनएमडीसी का निजीकरण तुरंत रोका जावे, बस्तरवासियों को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की नई रफ़्तार बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है, जहाँ अब गोलियों की गूँज की जगह ट्रैक्टरों की आवाज़ और फूलों-फलों की महक फैल रही है, क्योंकि किसान आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़कर विकास की नई कहानी लिख रहे हैं, जिससे क्षेत्र में खुशहाली आ रही है। बस्तर संभाग के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में अब गोलियों की गूँज नहीं, बल्कि खेतों में दौड़ते ट्रैक्टरों की आवाज़ विकास की नई इबारत लिख रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ (लक्ष्य: 31 मार्च 2026)…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सलाहकार नियुक्त किया गया है। सलाहकार के रूप में वे मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि सलाहकार के रूप में उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी। कृष्ण दास ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ के छत्तीसगढ़ प्रमुख के रूप में लंबे समय से कार्यरत रहे हैं।
20 जनवरी से 5 फरवरी तक वाहनों की बिक्री पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रयासरत है। राज्य में आम नागरिकों की परचेसिंग पावर बढ़ी है, जिसके चलते बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। /बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। मां के इलाज और पूजा-पाठ के नाम पर ठगों द्वारा एक दुकानदार से लाखों रुपये और सोने के आभूषण ठग लिए है। करीब 13 लाख 82 हजार रुपये की ठगी के मामले में छावनी पुलिस न अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा3(5) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंधी कालोनी स्टेशन रोड दुर्ग निवासी प्रार्थी संजय अठवानी ने 21 जनवरी को छावनी थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि धमधा नाका दुर्ग में उनकी संजय सायकल स्टोर्स नाम से दुकान है। करीब 15…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छालीवुड फिल्म डॉयरेक्टर मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर हुए विवाद के दौरान मोहित साहू ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि फिल्म निर्माता पहले से शादीशुदा है, इसके बावजूद उसे जबरन उज्जैन ले जाकर शादी की गई। आरोप के अनुसार, दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मोहित साहू ने युवती के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहित साहू और लहूलुहान अवस्था…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के साथ-साथ जशपुर जिले में भी सभी धान खरीदी केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम घटमुंडा निवासी कृषक विजय प्रताप ने धान विक्रय के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्र में उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धान की परंपरागत खेती के लिए पहचाने जाने वाला रत्नागर्भा जिला धमतरी अब कृषि नवाचार, जल संरक्षण और टिकाऊ खेती की दिशा में एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। वर्षों से धान-प्रधान खेती पर निर्भर इस जिले में पहली बार बड़े पैमाने पर फसलचक्र परिवर्तन को व्यवहार में उतारा गया है। इसके तहत कम जल मांग वाली, अधिक लाभकारी और पर्यावरण-अनुकूल फसलों को बढ़ावा दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप तिलहन और दलहन फसलों का रकबा तेजी से बढ़ा है तथा मूंगफली और सूरजमुखी जैसी नई फसलों की सफल शुरुआत हुई है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में फसलचक्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में एक बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में अपनी मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक झपट्टा मारकर छीन ले गया और कुछ ही पलों में पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर बच्ची को लेकर भाग चुका था। मासूम के कुएं में गिरते ही मां की चीख-पुकार गूंज उठी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते…

